सेंसेक्स की प्रमुख 10 कंपनियों का मार्केट कैप 4.95 लाख करोड़ घटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बीते सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में 4,95,061 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई है। शेयर बाजार में मंदड़ियों के रुख के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बीते सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 1,10,550.66 करोड़ रुपये घटकर 15,08,036.97 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में 91,140.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 16,32,004.17 करोड़ रुपये, पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 76,448.71 करोड़ रुपये घटकर 13,54,709.35 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल की 59,055.42 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,98,786.98 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 43,909.13 करोड़ रुपये घटकर 7,25,125.38 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 41,857.33 रुपये घटकर 9,07,449.04 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का मूल्यांकन 32,300.2 करोड़ रुपये घटकर 7,98,086.90 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 20,050.25 करोड़ रुपये घटकर 5,69,819.04 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,805.27 करोड़ रुपये घटकर 5,48,617.81 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 6,943.5 करोड़ रुपये घटकर 5,81,252.32 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एसबीआई, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के