MP PSC में महिलाओं को 35% आरक्षण, डिफाल्टर किसानों को राहत सहित मोहन कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mohan Cabinet

मध्यप्रदेश में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि, अब MPPSC में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट ने घोषणा की है कि, प्रदेश में 254 नगद नए उर्वरक केंद्र खोल जायेंगे। इससे डिफाल्टर किसानों को भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट में हुए अहम निर्णय की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल द्वारा दी गई।
मध्‍यप्रदेश कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

  • MPPSC में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा।
  • सारणी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 4 पुरानी इकाइयों के स्थान पर 660 मेगावॉट का नया पावर प्लांट लगाने की अनुमति दी गई।
  • किसानों की सुविधा के लिए कैबिनेट द्वारा प्रदेश में आज 254 नगद नए उर्वरक केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। इससे डिफाल्टर किसानों को भी मिलेगी राहत।
  • 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होगी अगली रीजनल इंडस्ट्रियल समिट।
  • मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की आयु सीमा 50 वर्ष कर दी गई है।
  • उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 12 नवंबर को उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को भव्य रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय