,

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मेकर्स का फैसला: थिएटर में नहीं, सीधे ओटीटी पर आएगी ‘भूल चूक माफ’

BY: Yoganand Shrivstva

नई दिल्ली हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश में बनी सुरक्षा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के निर्माताओं ने बड़ा निर्णय लिया है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 16 मई से विश्वभर में स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने संयुक्त रूप से यह फैसला लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में राष्ट्रीय हित और सुरक्षा प्राथमिकता में हैं। इस निर्णय की घोषणा प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की।

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘भूल चूक माफ’ एक हल्के-फुल्के रोमांटिक ड्रामा के रूप में प्रस्तुत की गई है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी बनारस के एक युवक रंजन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकारी नौकरी मिलने के बाद अपनी प्रेमिका तितली से शादी करना चाहता है। लेकिन भगवान शिव से किया गया एक वादा भूल जाने पर वह एक मजेदार टाइम लूप में फंस जाता है।

इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। सहायक भूमिकाओं में संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, और सीमा पाहवा जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

पहले थिएटर रिलीज की थी योजना

शुरुआत में यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में 16 मई तक टाल दिया गया। लेकिन अब मेकर्स ने इसे थिएटर की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने का अंतिम निर्णय लिया है।

निर्माताओं की ओर से एक बयान में कहा गया:
“हम इस फिल्म को बड़े पर्दे पर आपके साथ मिलकर देखने की ख्वाहिश रखते थे, लेकिन देश सर्वोपरि है। जय हिंद!”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…