UPSC में 56वीं रैंक पाने वाली समीक्षा द्विवेदी से मिले Deputy CM राजेंद्र शुक्ल, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से समीक्षा द्विवेदी ने मंत्रालय में अपने माता-पिता के साथ सौजन्य भेंट की। समीक्षा द्विवेदी, श्रीनिवास द्विवेदी की सुपुत्री हैं, जो उप मुख्यमंत्री के मित्र भी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता की जानकारी साझा की।

Deputy CM: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 56वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में समीक्षा द्विवेदी ने 56वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Deputy CM: विंध्य और मध्यप्रदेश का बढ़ाया गौरव

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि समीक्षा द्विवेदी की सफलता से रीवा, विंध्य क्षेत्र और पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

Deputy CM: युवाओं के लिए प्रेरणा बनी सफलता

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि समीक्षा द्विवेदी की यह उपलब्धि दर्शाती है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समीक्षा की सफलता से प्रदेश के युवा भी प्रेरित होंगे और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

READ ALSO: Bhopal: MP में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1116 जगह छापे, 1825 सिलेंडर जब्त

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय