,

Shivratri: आज मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Shivratri

Shivratri: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन भगवान महादेव की विशेष उपासना और व्रत के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और शिव पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

Shivratri: तिथि और समय

  • व्रत की तिथि: 17 मार्च 2026, मंगलवार
  • चतुर्दशी प्रारंभ: 17 मार्च सुबह 09:23 बजे
  • चतुर्दशी समाप्त: 18 मार्च सुबह 08:25 बजे
  • निशिता काल (मुख्य पूजा समय): 17-18 मार्च मध्यरात्रि 12:07 से 12:55 बजे

Shivratri: पूजा विधि

  1. स्नान और संकल्प- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने का संकल्प लें। मुख्य पूजा निशिता काल में होती है, लेकिन व्रत सुबह से ही आरंभ किया जा सकता है।
  2. अभिषेक- शिवलिंग का पंचामृत—गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर—से अभिषेक करें।
  3. सामग्री अर्पण- भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, सफेद चंदन और भस्म अर्पित करें। माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।
  4. मंत्र जाप और चालीसा- पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें।
  5. दीपक और आरती- घी का दीपक या कपूर जलाकर आरती करें।
  6. पारण- पूजा समाप्त होने के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें।

Shivratri: मासिक शिवरात्रि का महत्व

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत निष्ठा और श्रद्धा से रखते हैं, उनके जीवन से बाधाएं दूर होती हैं और उन्हें मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • कुंवारी कन्याएं इसे मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं।
  • विवाहित महिलाएं वैवाहिक सुख और परिवारिक खुशहाली के लिए यह व्रत करती हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…