,

Firozabad: नाश्ते की दुकान में सो रहे व्यक्ति की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Firozabad

Report by: Prem Pal Singh

Firozabad: फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली चौराहे स्थित सागर रत्न होटल के पास नाश्ते की दुकान में सो रहे व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तेजपाल सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव उलाऊ थाना टूंडला के रूप में हुई। शव पर चेहरे, सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

Firozabad: परिवार और व्यवसाय की जानकारी

परिजनों ने बताया कि तेजपाल सिंह पहले फिज़ो़राबाद में किसी कांच फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम किया करते थे। कुछ समय पहले काम बंद होने के कारण उन्होंने आठ दिन पहले ही जरौली चौराहे पर खोखा रखकर नाश्ते की दुकान खोली। दुकान पर उनका इकलौता बेटा कौशल भी उनके साथ रहता था। प्रतिदिन वे रात में दुकान पर ही सोते थे।

Firozabad: हत्या की घटना का खुलासा

रविवार रात को करीब 9 बजे खाना खाकर पिता दुकान पर सोने आए थे। हत्या की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब उनका बेटा कौशल दुकान खोलने आया और पिता का खून से सना शव देखकर चीख उठा। चीख सुनकर भीड़ जुट गई और सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

Firozabad: पुलिस और फॉरेंसिक जांच

मौके पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और कई थानों का पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम पहुँची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

Firozabad: परिवार पर दुःखों का पहाड़

तेजपाल के तीन पुत्रियाँ और एक बेटा हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक ने पहले फैक्ट्री में काम कर परिवार का जीवन यापन किया था। काम सही से नहीं चल पाने के बाद उन्होंने नाश्ते की दुकान खोली। अब परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। दो बेटियों की शादी भी होनी है।

Firozabad: प्रशासन का आश्वासन

घटना की जानकारी होने पर सदर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव भी घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस और ब्लॉक प्रमुख ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए जल्द ही हत्या का खुलासा होने की बात कही।

read also: Agra: युवक के मलाशय में फंसी पानी की बोतल, 36 घंटे तक रही अटकी

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…