,

Almora Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत

Almora Accident

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह 8 बजे यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे की वजह का पता नहीं चला है। बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई।

दीवाली की छुट्‌टी के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे था। इसलिए, बस पूरी भरी हुई थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की हालत बेहद खराब थी। वही अल्मोड़ा हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताया है। कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है।

अल्मोड़ा हादसे में PM मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा। PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। अल्मोड़ा हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। ‘अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को प्रति मेरी संवेदनाएं’। ‘घायलों को तुरंत उपचार दिया जा रहा है’। उत्तराखंड सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए का ऐलान।

वही कांग्रेस नेता हरीस रावत ने भी घटना पर दुख जताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश भी दे दिए है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…