,

Mahidpur: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, ऑटो चालक गिरफ्तार

Mahidpur

Report By: Kushal Thakur, Edit By: Priyanshi Soni

Mahidpur: उज्जैन जिले के महिदपुर रोड क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जुबेर मंसूरी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नाबालिग छात्रा को कोचिंग लाने-ले जाने का काम करता था।

Mahidpur: कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना सामने आने के बाद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

मोबाइल से मिले संदिग्ध वीडियो, जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध वीडियो बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि मोबाइल में कई महिलाओं के वीडियो मिले हैं, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी पुष्टि नहीं की है और जांच जारी बताई है।

महिदपुर रोड जाम, दुकानों में तोड़फोड़

घटना के विरोध में बुधवार सुबह से महिदपुर रोड पर प्रदर्शन किया गया और रास्ता जाम कर दिया गया। इस दौरान कुछ दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी का जुलूस निकालने और उसके मकान पर कार्रवाई की मांग की।

स्कूल वाहनों को लेकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने स्कूल वाहनों में ड्राइवरों को लेकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को संभाला।

धारा 354 में केस दर्ज, स्थिति नियंत्रण में

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात है। लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…