,

महासमुंद : डीएड और बीएड प्रशिक्षित संघ का कलेक्ट्रेट घेराव

Mahasamund: D.Ed and B.Ed Trained Association gheraoed the Collectorate

शिक्षकों की भर्ती और युक्तियुक्तकरण निरस्त करने की मांग

बिग ब्रेकिंग महासमुंद: छत्तीसगढ़ में डीएड और बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का आक्रोश फूटा। महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट गेट के सामने सैकड़ों शिक्षक पात्र प्रशिक्षित बेरोजगारों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें हैं:

युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) नीति को तत्काल निरस्त किया जाए।

प्रधानमंत्री की गैरंटी अनुसार 57,000 शिक्षकों की शीघ्र भर्ती की जाए।

वर्ष 2008 के सेटअप को यथावत रखा जाए।

इस प्रदर्शन के दौरान प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने जल्द निर्णय की मांग की है।

प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

डीएड और बीएड संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब यह देखना होगा कि सरकार इन प्रशिक्षित शिक्षकों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है।

DA में धमाका! 55% तक बढ़ोतरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…