,

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti : 109वां जन्मदिवस ‘ज्ञान युग’ के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti

by: vijay nandan ,

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti : भोपाल, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चेतना वैज्ञानिक एवं भावातीत ध्यान के प्रणेता परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी का 109वां जन्मदिवस ज्ञान युग दिवस के रूप में 12 जनवरी को भारत सहित कई देशों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य केंद्र भोपाल स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम का महर्षि उत्सव भवन रहा।

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti : पहले दिन ज्ञान, विज्ञान और ध्यान पर हुआ मंथन

समारोह के पहले दिन महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि महेश योगी जी द्वारा विश्वभर में भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान, ज्ञान और विज्ञान के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से प्रकाश डाला। देश विदेश के पधारे विषय विशेषज्ञों ने जीवन, दर्शन और वैश्विक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के द्वारा विश्व शांति की स्थापना” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और विद्वानों ने भाग लिया। सेमिनार में महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा, मिसाइल वैज्ञानिक एवं डीआरडीओ के डॉ. सुधीर मिश्रा, भारत सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय के सलाहकार डॉ. निलोय खारे, चेतना विज्ञान के वरिष्ठ विद्वान एवं पूर्व कुलगुरु प्रो. भुवनेश शर्मा समेत अन्य विशेषज्ञों ने अपने सारगर्भित विचार साझा किए।

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti :
Maharishi Mahesh Yogi Jayanti  02
Maharishi Mahesh Yogi Jayanti 03

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti : दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच

ज्ञान युग दिवस के दूसरे दिन 13 जनवरी को दोपहर 2:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस, महर्षि विद्या मंदिर भोपाल के विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों पर समूह नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं सुल्तानपुर की पूर्व छात्रा सूत्री नंदिनी कसौधन ने भक्ति गीतों और नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti  04
Maharishi Mahesh Yogi Jayanti  05
Maharishi Mahesh Yogi Jayanti  06

इसके पश्चात भजनामृत कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक जितेंद्र सिंह ने भजनों की प्रस्तुति दी। तबले पर पंडित अनूप घोष, बांसुरी पर अतुल शंकर और ताल वाद्य पर सतीश कुमार सोलंकी ने संगत की।

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti  07
Maharishi Mahesh Yogi Jayanti  08

Maharishi Mahesh Yogi Jayanti : आयोजन का समापन

यह आयोजन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह, महर्षि विश्व शांति आंदोलन एवं महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्या पीठम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

ये भी जानिए: Gyan Yug Diwas 2026 का शुभारंभ; वैदिक ज्ञान से चेतना, विज्ञान के साथ मिलकर विश्व शांति की ओर

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा