फेंगल साइक्लोन का असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। फेंगल साइक्लोन के कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने कोल्ड वेव अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है। जिसके कारण टेम्परेचर में काफी गिरावत आ रही है। चेम्परेचर की गिरावत से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भोपाल में भी सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। रात में ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल पुडुचेरी के करीब 12.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.8 डिग्री पूर्वी देशांतर पर केंद्रित है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ हैए जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। अक्षांश 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 62 डिग्री पूर्वी अक्षांश पर स्थित है। ऐसे में राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा।
अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेंगा
फेंगल साइक्लोन का असर प्रदेश में पूरी तरह शुरू हो गया है।, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलोें में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। राजगढ़ और शाजापुर जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। वहीं ग्वालियर में भी सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है।





