,

Lucknow हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

Lucknow

Report: Vandna rawat

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में ‘इन्वेस्ट यूपी’ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC 5.0) की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया कि राज्य में ७ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव पूरी तरह धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निवेश का लाभ केवल चुनिंदा शहरों तक सीमित न रहकर सूबे के सभी जनपदों को मिलना चाहिए, ताकि हर जिले की ‘प्रति व्यक्ति आय’ (Per Capita Income) में बढ़ोतरी हो सके।

Lucknow एक्जीबिशन के लिए बनेंगे 8 विशेष जोन, सिंगापुर-जापान बिजनेस ट्रिप की तैयारी

बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जीबीसी ५.० के भव्य आयोजन का पूरा लेआउट और रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस महा-आयोजन की प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) को कुल आठ विशिष्ट जोन्स में बांटा गया है। इसमें ‘व्हाई यूपी’ (Why UP) जोन से लेकर बुनियादी ढांचा, रक्षा व एयरोस्पेस, ईवी व ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स, पर्यटन और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में आए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, औद्योगिक विकास को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सीएम योगी ने अगस्त २०२६ में प्रस्तावित सिंगापुर और जापान की ‘बिजनेस मिशन ट्रिप’ को पूरी तरह सफल और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Lucknow लखनऊ में होगा ‘डिफेंस व एफडीआई कॉन्क्लेव 2026’, विदेशी निवेश पर विशेष जोर

Lucknow उत्तर प्रदेश को रक्षा विनिर्माण का राष्ट्रीय हब बनाने के लिए लखनऊ में जल्द ही “उत्तर प्रदेश रक्षा और एफडीआई कॉन्क्लेव २०२६” का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) में वैश्विक निवेशकों, रक्षा मंत्रालय, स्टार्टअप्स और बड़े औद्योगिक घरानों (जैसे टाटा, अदाणी, बोइंग, एयरबस) को एक मंच पर लाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आज के समय में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) को आकर्षित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने एमओयू (MoU) करने से पहले कंपनियों की पूरी पृष्ठभूमि जांचने और लैंड बैंक का दायरा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Lucknow यूपी को मिला ‘एग्जेम्प्लर अवार्ड’, विभिन्न औद्योगिक डेस्क पर बरसे करोड़ो के प्रस्ताव

इस महत्वपूर्ण अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने ‘लीड्स २०२५ रैंकिंग’ में उत्तर प्रदेश को मिले प्रतिष्ठित ‘एग्जेम्प्लर अवार्ड’ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी। बैठक में विभिन्न औद्योगिक डेस्क की प्रगति रिपोर्ट भी रखी गई, जिसके अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स डेस्क को ८,०५० करोड़ रुपये, स्टील व सीमेंट डेस्क को १२,२३२ करोड़ रुपये, जीसीसी डेस्क को २,४८७ करोड़ रुपये और टेक्सटाइल्स डेस्क को १,३२१ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश आवेदन मिल चुके हैं। सीएम ने कहा कि निवेशकों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण कर उन्हें राज्य का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया जाए।

Read this: Chhattisgarh 12th Hindi Paper Leak: रायपुर में 12वीं हिन्दी पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया नेटवर्क का खुलासा

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का