,

लखनऊ: सीएम योगी द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस बल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow: CM Yogi pays tribute to the immortal martyrs of the state police force on the occasion of Police Memorial Day.

by: vijay nandan

लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज राजधानी लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस कार्यक्रम में प्रदेश पुलिस बल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कर्तव्य पथ पर प्राणोत्सर्ग करने वाले पुलिस शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस बल ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। इससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 75 जनपदों में 78 महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश सरकार का मिशन ‘शक्ति’ कार्यक्रम नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित है।

उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके कल्याण और सुविधाओं के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हर जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस बल जनता में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किए और उनकी वीरगति को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने अपने संदेशों और भाषणों के माध्यम से पुलिस बल की सेवा, साहस और बलिदान को नमन किया।

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज