लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: डिंपल यादव समेत 151 यात्रियों की जान बची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: डिंपल यादव समेत 151 यात्रियों की जान बची

BY: MOHIT JAIN

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-2111) रनवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, तभी अचानक पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया। इस फ्लाइट में 151 यात्री सवार थे, जिनमें समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव भी शामिल थीं।

क्यों रोकी गई फ्लाइट?

सूत्रों के मुताबिक, विमान के इंजन को टेकऑफ के लिए पर्याप्त थ्रस्ट (प्रेशर) नहीं मिल पा रहा था। यह स्थिति खतरनाक हो सकती थी, इसलिए पायलट ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को सूचना देकर टेकऑफ रद्द कर दिया और विमान को सुरक्षित टैक्सी-वे से वापस ले जाकर बे नंबर-07 पर खड़ा कर दिया।

यात्रियों का डर और राहत

  • अचानक विमान रुकने से यात्री घबरा गए।
  • कुछ यात्रियों ने कहा कि उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी थी।
  • कई यात्रियों ने कहा कि “भगवान ने बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।”

बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

DGCA ने मांगी रिपोर्ट

इस घटना के बाद DGCA (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया, लेकिन विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

अबेंडिंग टेक-ऑफ क्या होता है?

एविएशन की भाषा में Aborted/Abandoning Take-Off का मतलब होता है:

  • जब रनवे पर दौड़ता हुआ विमान अचानक रुक जाता है।
  • ऐसा तभी होता है, जब इंजन में खराबी, असामान्य आवाज या किसी तकनीकी समस्या का पता चलता है।
  • पायलट तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टेकऑफ रोक देता है।

यह प्रक्रिया यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी होती है और पायलट का त्वरित निर्णय हादसे को टाल सकता है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार