Leopard Terror in Uttarkashi: तेंदुए का आतंक, ITBP गेट के पास कुत्ते को बनाया शिकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Leopard Terror in Uttarkashi

Report by: Vinit Kanswal, Edit by: Priyanshi soni

Leopard Terror in Uttarkashi: उत्तरकाशी शहर क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया है। बीती रात मायडंडा स्थित ITBP गेट के पास गुलदार और एक कुत्ते के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर उसे लगभग 250 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

Leopard Terror in Uttarkashi: संघर्ष के बाद कुत्ते की मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि संघर्ष के बाद कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है, खासकर रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Leopard Terror in Uttarkashi: लगातार बढ़ रही गुलदार की आवाजाही

Leopard Terror in Uttarkashi

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और ठोस सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

यह खबर भी पढ़ें: Roorkee cheque bounce escape: रुड़की कोर्ट से सजा सुनते ही फरार हुआ चेक बाउंस का दोषी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी