,

Jamtara पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: जंगल में छापेमारी कर 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, देशव्यापी ठगी का खुलासा

Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara (झारखंड): ‘साइबर हब’ के नाम से चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के विष्टोपुर स्थित मोचीटोली के जंगलों में दबिश देकर तीन शातिर साइबर ठगों को रंगे हाथ दबोचा है। ये अपराधी जंगल की आड़ में छिपकर देश भर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

Jamtara गुप्त सूचना पर जंगल में पुलिस की छापेमारी

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद साइबर थाना प्रभारी प्रकाश सेठ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मोचीटोली के घने जंगल और झाड़ियों के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कालू दाँ (29), अबोध मंडल (41) और दयाल दाँ (27) को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

Jamtara टाटा कार्ड के फर्जी लॉगिन पेज से करते थे ठगी

पूछताछ में ठगी के जिस तरीके (Modus Operandi) का खुलासा हुआ है, वह चौंकाने वाला है। आरोपी गूगल पर ‘TATA CARD’ सर्च कर फर्जी लॉगिन पेज तैयार करते थे। इसके बाद वे रैंडमली 10 अंकों का नंबर डालकर वैध क्रेडिट कार्ड विवरण प्राप्त कर लेते थे। ई-वॉलेट के माध्यम से ये अपराधी पलक झपकते ही लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा देते थे।

Jamtara बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 9 सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में जामताड़ा साइबर थाने में कांड संख्या 21/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा ठगे गए पैसों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Read this: Illegal Sand Transportation : चिरमिरी में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…