New Delhi बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत? सीएम नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, दिल्ली की राजनीति में नई पारी शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
New Delhi

New Delhi बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और बड़े बदलाव का गवाह बना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। संसद भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्होंने हिंदी में शपथ ली। इस मौके पर जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और ललन सिंह समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

New Delhi शपथ के बाद बोले नीतीश: ‘पहले तो हम यहीं न थे’

राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने संसद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए मुस्कुराकर कहा, “पहले तो हम यहीं न थे।” गौरतलब है कि नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने से पहले दिल्ली की राजनीति और केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं।

New Delhi प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, दिल्ली में मुलाकातों का दौर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनने पर हार्दिक बधाई दी। पीएम ने उन्हें देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उन्हें फिर से संसद में देखना सुखद है। शपथ ग्रहण के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है, क्योंकि नीतीश कुमार आज ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार के भविष्य और नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

New Delhi बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? सस्पेंस बरकरार

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही अब बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर रेस तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह अगले 3-4 दिनों में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। फिलहाल बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। मुख्यमंत्री की दौड़ में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है, हालांकि विजय कुमार सिन्हा और संजय जायसवाल के नामों पर भी चर्चा जारी है।

Read this: Jamtara: भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, SDO ने सुपायडीह में पैदल घूमकर परखी व्यवस्था

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी