,

Banda: कांग्रेसियों ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा का फूंका पुतला, विवादित टिप्पणियों पर फूटा गुस्सा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Banda

Report: Laxmi Kant Tiwari

Banda असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर बांदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

Banda अशोक लाट तिराहे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

शहर के प्रमुख अशोक लाट तिराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “हेमंत बिस्वा शर्मा मुर्दाबाद” के नारे लगाए। कांग्रेसियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जननायक राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Banda जिलाध्यक्ष के बिगड़े बोल: मुख्यमंत्री को कहा ‘हेमंत सूअर शर्मा’

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बेहद आक्रोशित नजर आए। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘हेमंत सूअर शर्मा’ कहकर संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की ओछी बयानबाजी शोभा नहीं देती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा के नेताओं ने अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजा देंगे।

Banda राष्ट्रीय नेतृत्व के अपमान पर आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए गांधी परिवार और कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बना रहे हैं। पुतला दहन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेताओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक हेमंत बिस्वा शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, उनका विरोध प्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

Read this: Bokaro: रानी बीबी की मौत मामले में परिजनों का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल