Bhojpur: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर टिप्पणी को लेकर उबाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका असम के सीएम का पुतला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhojpur

Report: Neha gupta

Bhojpur कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भोजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

Bhojpur ‘संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की मानसिक स्थिति बिगड़ी’

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने असम के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा अपनी गिरती राजनीतिक जमीन को देखकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं। तिवारी ने मांग की कि केंद्र सरकार को उनकी मानसिक स्थिति की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खड़गे जी देश के सबसे कद्दावर दलित नेताओं में से एक हैं और उनका अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है।

Bhojpur मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव और कद का दिया हवाला

कांग्रेस नेताओं ने याद दिलाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनीतिक अनुभव 50 वर्षों से अधिक का है। वे पांच बार विधानसभा और कई बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। कर्नाटक और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी सेवाएं बेदाग रही हैं। ऐसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता पर घटिया बयानबाजी करना भाजपा के ‘चाल, चरित्र और चेहरे’ को उजागर करता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी मानसिकता से ग्रसित है।

Bhojpur पुतला दहन में दिग्गज कांग्रेसी रहे मौजूद

आरा के प्रमुख चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान “हिमंत बिस्वा सरमा मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। इस कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य डॉ. शशि कुमार सिंह, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह सहित अशोक यादव, रंजीत यादव, अरुण कुमार सिंह और कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Read this: Raipur Police Samvad : रायपुर पुलिस का “संवाद से समाधान” अभियान: फोरेंसिक छात्रों को दी साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी