,

Kolkata बंगाल चुनाव: BJP का ‘भरोसा पत्र’ जारी, महिलाओं को ₹3000 महीना और 6 महीने में UCC का बड़ा दांव

Kolkata

Kolkata पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में इसे ‘संकल्प पत्र’ के बजाय ‘भरोसा पत्र’ नाम देते हुए जारी किया। मंच पर लगे स्लोगन “भरोसे का शपथ प्रकाश, भय नहीं भरोसा” के साथ भाजपा ने बंगाल की सत्ता पाने के लिए अपना पूरा रोडमैप जनता के सामने रख दिया है।

Kolkata महिलाओं के लिए ‘खजाना’ और UCC पर बड़ा ऐलान

अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए बंगाल की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। भाजपा ने वादा किया है कि सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, भाजपा ने हिंदुत्व और प्रशासनिक सुधार के एजेंडे को धार देते हुए वादा किया है कि सरकार बनने के महज 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी।

Kolkata भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का वादा

घोषणापत्र में सीमावर्ती सुरक्षा और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि:

  • घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम: अवैध घुसपैठ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
  • भ्रष्टाचारियों को जेल: पिछले शासन में हुए सभी घोटालों और हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की कमेटी बनाई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
  • शरणार्थियों को अधिकार: सीएए (CAA) के तहत शरणार्थियों को उनका पूरा हक दिया जाएगा और घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा।

Kolkata कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग और मोदी की 6 गारंटियां

राज्य सरकार के कर्मचारियों को लुभाते हुए अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा। घोषणापत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन 6 गारंटियों को भी शामिल किया गया है, जिसमें सरकारी सिस्टम को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना, हर घोटाले की फाइल खोलना और बेटियों के साथ हुए अन्याय का हिसाब लेना शामिल है। अमित शाह ने दावा किया कि यह ‘भरोसा पत्र’ बंगाल को गहरी निराशा से बाहर निकालने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Read this: Omkareshwar : नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, मची चीख-पुकार; 10 लोग बचाए गए, 2 की हालत नाजुक

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…