Report by: Salman Malik, Edit by: Priyanshi Soni
Contents
Roorkee cheque bounce escape: चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए गए नीरज (कलियर थाना क्षेत्र, रहमतपुर) ने अदालत से सजा सुनते ही पुलिस और कोर्ट कर्मचारियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

Roorkee cheque bounce escape: बाहर आते ही पुलिस को चकमा देकर फरार
घटना रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने नीरज को दो साल की सजा सुनाई। सजा सुनने के तुरंत बाद, कोर्ट मोहर्रिर के साथ बाहर आते समय उसने मौका पाकर फरारी कर ली।
Roorkee cheque bounce escape: पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात तक नीरज का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस लगातार छापेमारी और जांच के जरिए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Haridwar : हर की पैड़ी पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विवाद





