,

रोजगार की मांग पर आंदोलन कर रहे भू-विस्थापित गिरफ्तार

Land-displaced people protesting for employment arrested

किसान सभा ने जताया विरोध

कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापित किसानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। यह किसान एसईसीएल (SECL) द्वारा वर्षों पहले ली गई भूमि के बदले रोजगार की मांग कर रहे थे।

किसान सभा ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन और एसईसीएल पर दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए किसान सभा ने शनिवार को एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहान का पुतला दहन करने की घोषणा की है।

किसान सभा का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। संगठन ने शासन और प्रशासन को चेतावनी दी है कि भू-विस्थापितों की अनदेखी करना सामाजिक अन्याय को बढ़ावा देना है, जो अब सहन नहीं किया जाएगा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…