,

lakshar-pathri : पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, जनाज़े से लौटते ही बरसी लाठियां, ग़म में डूबे परिवार पर हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
lakshar-pathri-fight-after-funeral-family-attacked

lakshar-pathri : रुड़की, उत्तराखंड के रुड़की के लक्सर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक परिवार पर जनाज़े से लौटते समय हमला कर दिया गया। मामला पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का है, जहां पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। लक्सर क्षेत्र में जनाज़े से लौट रहे परिवार पर हमला, पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प, 4 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी।

lakshar-pathri : शव यात्रा को रोकने की कोशिश की गई

lakshar-pathri : पीड़ित मोसीन के अनुसार, उसकी मां का निधन हो गया था और परिवार सुबह जनाज़े की प्रक्रिया पूरी कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पहले उसके बेटे के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोप है कि शव यात्रा को भी रोकने की कोशिश की गई।

lakshar-pathri : परिवार ने किसी तरह अंतिम संस्कार पूरा किया, लेकिन जब वे दफनाने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

lakshar-pathri : बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

lakshar-pathri : इस मामले में लक्सर के सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ लक्सर ने कहा कि “वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से