by: vijay yadav
Ladli Behna 40th Installment : आगर-मालवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर-मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी की। सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों की भी सौगात दी। उन्होंने करीब ₹226 करोड़ की लागत वाले 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जबकि ₹28 करोड़ की लागत से तैयार 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, अधोसंरचना और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

Ladli Behna 40th Installment : लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को भी लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र बालिकाओं को चेक वितरित किए। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने #आगर_मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #LadliBahnaMP #MadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/mheqxEM7g7
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 13, 2026
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में मौजूद महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आगर-मालवा में आयोजित यह कार्यक्रम महिला कल्याण के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण का भी प्रमुख अवसर रहा।
ये भी जानिए : Ravi Shastri on Modi : मोदी, पुतिन और जिनपिंग को एक साथ देखकर रवि शास्त्री ऐसा क्या कह गए कि सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल


