,

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक पर चाकू और लोहे के सरिया से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल आरोपी तुरंत फरार हो गए।

Kota: मौके पर पहुंची पुलिस और जांच टीम

Kota

सूचना मिलने के बाद एसपी कोटा सिटी तेजस्वनी गौतम और डिप्टी एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया और एमओ व एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

Kota: मृतक की पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान शुभम, निवासी जागा बस्ती प्रेम नगर थर्ड के रूप में की है। पूरे इलाके को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Kota: पुरानी रंजिश के कारण हत्या की आशंका

सूत्रों के अनुसार, मृतक और आरोपियों के बीच पूर्व में भी झगड़ा और लड़ाई हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे और दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

read also: Munger: खाड़ी देशों में तनाव के चलते सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन, लोगों में घबराहट

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…