Koria News : तेंदुए का आतंक, घर के अहाते में घुसकर 10 बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Koria News

Koria News : सोनहत परिक्षेत्र के ग्राम रजौली में वारदात; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, इंसानी सुरक्षा को लेकर चिंता

रिपोर्टर: चन्द्रकान्त पारगीर

Koria News : कोरिया जिले के सोनहत परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। जंगल से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रजौली में एक घर के पीछे बने अहाते में घुसकर तेंदुए ने 10 बकरियों को मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार किसान जीतन राम रोज की तरह सुबह अपने पशुओं को देखने पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। अहाते में बंधी सभी 10 बकरियां मृत पड़ी थीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।

Koria News

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान तेंदुए के हमले की पुष्टि की। घटनास्थल पर तेंदुए के स्पष्ट पैरों के निशान भी मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से बकरियों का शिकार किया गया है, वह तेंदुए के हमले की ओर इशारा करता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह घनी आबादी के बीच जंगली जानवर का पहुंचना बेहद चिंताजनक है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इंसानों पर भी हमला हो सकता है।

Koria News

Koria News : ग्रामीणों ने जताई चिंता

किसान जीतन राम ने बताया कि उनकी बकरियां ही आजीविका का मुख्य साधन थीं। एक ही रात में हुए इस नुकसान से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

ग्राम रजौली की सरपंच बसंती बाई ने कहा कि गांव के लोग डरे हुए हैं और रात के समय बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

ग्रामीण गुलाब चौधरी ने भी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

Koria News

Koria News : वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

कोरिया के डीएफओ चंद्रशेखर सिंह परदेशी ने बताया कि घटना के बाद टीम बनाकर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के गांवों में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।
वन विभाग द्वारा संभावित मूवमेंट एरिया की पहचान कर निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर करती है। जंगलों के सिमटते दायरे और भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अब आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।

ये भी जानिए : Janjgir Champa Road Accident BamhniDih: बम्हनीडीह में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 17 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में