कोरिया: जिला सहकारी बैंक को शहर से बाहर शिफ्ट करने का विरोध तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korea: Opposition to shifting the District Cooperative Bank out of the city intensifies

रिपोर्टर: चन्द्रकान्त पारगीर

बैठकपुर (कोरिया)। जिला मुख्यालय बैठकपुर स्थित जिला सहकारी बैंक मर्यादित को शहर के बाहरी क्षेत्र छिंदडाँड़ में शिफ्ट किए जाने की योजना का विरोध शुरू हो गया है। किसानों और आम नागरिकों का मानना है कि बैंक को शहर से बाहर ले जाने से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

हजारों किसानों की सुविधा का केंद्र है वर्तमान बैंक

बैकुंठपुर के हृदयस्थल में स्थित इस सहकारी बैंक से हजारों किसान और खाताधारक सीधे जुड़े हुए हैं। यह बैंक किसानों को ऋण, बीज, खाद वितरण, बचत खाता और अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराता है। नगर पालिका द्वारा बैंक के सामने की जमीन पर टाइल्स लगवाकर पार्किंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे जाम की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो चुकी है।

भाजपा नेता शैलेश शिवहरे ने किया विरोध

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता शैलेश शिवहरे ने बैंक के स्थानांतरण का विरोध करते हुए कहा कि छिंदडाँड़ जैसे दूरस्थ इलाके में बैंक को शिफ्ट करना किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकांश किसान गांवों से आते हैं, और छिंदडाँड़ तक पहुंचना उनके लिए समय, साधन और संसाधनों की बर्बादी साबित होगा।

शिवहरे ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन वास्तव में किसानों की सुविधा चाहता है, तो बैंक को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखे और भविष्य में जरूरत अनुसार विस्तार की योजना बनाई जाए।

किसानों में भी नाराजगी

बैंक स्थानांतरण की खबर सुनते ही कई किसान संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वे चाहते हैं कि बैंक जैसी आवश्यक सेवाएं केंद्र में ही उपलब्ध हों ताकि जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मामले में जल्द ही ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन की योजना भी बनाई जा रही है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन किसानों की आवाज सुनेगा और बैंक को शिफ्ट करने के निर्णय पर पुनर्विचार करेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के