कोरबा: अडानी पॉवर प्लांट में मजदूर की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Worker dies in Adani Power Plant

रिपोर्ट: उमेश डहरिया, कोरबा

सुरक्षा लापरवाही पर प्रबंधन घिरा सवालों में

कोरबा, छत्तीसगढ़।
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी गांव स्थित अडानी पॉवर प्लांट में बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सतीश शांडिल्य के रूप में की गई है, जो कि कापन गांव का निवासी था और ठेका कंपनी के माध्यम से वेल्डिंग हेल्पर के रूप में कार्यरत था।

मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर, प्रशिक्षण और निगरानी के खतरनाक निर्माण स्थलों पर काम करने को मजबूर किया जाता है। सतीश की मौत को मजदूरों ने हादसा नहीं बल्कि मुनाफाखोरी की कीमत पर की गई हत्या करार दिया है।

सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद भी प्रबंधन ने कोई मानवीय संवेदनशीलता नहीं दिखाई। आरोप है कि प्रबंधन ने अस्पताल प्रशासन पर रात में ही पोस्टमार्टम कराने का दबाव डाला, ताकि मामला दबाया जा सके और मीडिया की नजर से बचा रहे।

अडानी पॉवर प्लांट पर पहले से ही यह आरोप लगते रहे हैं कि मुनाफे की दौड़ में मजदूरों की सुरक्षा और जीवन को दरकिनार किया जा रहा है। इस ताजा घटना ने फिर से इन आरोपों को हवा दे दी है।

मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व परमानेंट नौकरी नहीं दी गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन अडानी समूह जैसे प्रभावशाली औद्योगिक घराने के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई कर पाएगा? और क्या इस “मौत के मॉल” में काम कर रहे हजारों मजदूरों के लिए इंसाफ की कोई किरण नजर आएगी?

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने

Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी Singhitarai

Madhupur CBSE 10th Result: जाकीया खातून ने 93% अंकों के साथ देवघर जिला टॉपर सूची में बनाई जगह, वकील बनने का है सपना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में मधुपुर