,

कोरबा: आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज का मौन जुलूस और कैंडल मार्च

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: Silent procession and candle march of Muslim community in protest against terrorist attack

उमेश डहरिया, कोरबा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ कोरबा जिले में मुस्लिम समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को टीपी नगर मस्जिद से टीपी नगर चौक तक मौन जुलूस और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान सुन्नी मुस्लिम जमात, मेमन जमात सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में अमन-शांति की कामना की।

मौन जुलूस के बाद टीपी नगर चौक पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आतंकवादी घटनाओं का विरोध किया गया। उपस्थित लोगों ने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए इसे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और शांति को बनाए रखने के लिए समाज का हर नागरिक जिम्मेदार है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील भी की।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में