,

Korba News: किचन में लगी आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Korba

Korba News: छत्तीसगढ़ स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर में बुधवार सुबह एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग घर के किचन से शुरू हुई, जहां रखा गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

हादसे में सभी लोग सुरक्षित

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग की चपेट में आकर घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर समेत राशन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

यह खबर भी पढ़े: Ambikapur: इंजिनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग की कार्रवाई, बिल वउचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किए जब्त

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…