कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

REPORTER: UMESH DAHARIYA, EDIT BY: MOHIT JAIN

नवजात की मौत और परिजनों का आरोप

कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला के नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत पर पति आशीष विश्वकर्मा ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्चेदानी न खुलने पर डॉक्टरों ने जबरदस्ती हस्तक्षेप किया।

डॉक्टरों ने आरोपों को खारिज किया
जिला मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि महिला के पहले दो प्रसव सामान्य रहे थे। तीसरे प्रसव में कोई विशेष समस्या नहीं होनी चाहिए थी। प्रसव के दौरान महिला की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया, जिससे जटिलताएं बढ़ गईं।

नवजात की मौत का कारण
डॉक्टरों के अनुसार नवजात की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। ऑपरेशन की तैयारी तक बच्चा डिलीवर हो चुका था। उन्होंने साफ किया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है।

पुलिस जांच
मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र का है। परिजनों ने हंगामा किया और मामले की जांच की मांग की। पुलिस अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना