,

कोरबा: मानिकपुर SECL खदान में मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: Big police action in the case of assault in Manikpur SECL mine

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

8 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा — मानिकपुर स्थित SECL खदान में हुई मारपीट की घटना को लेकर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आठ फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

घटना उस समय घटी जब मानिकपुर खदान में कार्यरत मजदूरों ने कलिंगा कंपनी के कार्यालय में घुसकर मैनेजर और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की थी। इस हमले में मैनेजर को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया फुटेज का सहारा लेते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर-दबोचा।

पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि खदान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और गश्त को और कड़ा किया जाएगा।

यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और तकनीकी संसाधनों के समुचित उपयोग का उदाहरण है, जिससे कानून के डर को फिर एक बार मजबूत किया गया है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता