Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप और मर्डर केस पर नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा, पीड़िता के माता-पिता ने अब पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को सन्न करके रखा हुआ है। लोग, रेप और हत्या की घटना के दोषियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता के माता-पिता ने कोलकाता पुलिस पर अपराध को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

बीते दिन यानी 8 सितंबर को पीड़िता के माता-पिता ने कोलकाता पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने अपराध को छिपाने की कोशिश की है। एक प्रतिष्ठित अखबार से बात करते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि हमें न्याय आसानी से नहीं मिलेगा, बल्कि हमें इसे छीनना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह तभी संभव होगा जब लोग एक साथ आएंगे। आपको बता दें कि रविवार को हजारों लोगों ने कोलकाता रेप मर्डर केस में न्याय की मांग करते हुए मार्च निकाला था। जिसमें पीड़िता के माता-पिता भी शामिल हुए थे।

पीड़िता की मां ने कोलकाता पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता की मां ने कोलकाता पुलिस पर मदद नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘पुलिस ने शुरुआत से ही हमारा सहयोग नहीं किया। अगर वो थोड़ा भी सहयोग करते तो हमें उम्मीद की झलक मिल सकती थी। पुलिस ने इस जघन्य अपराध को छिपाने की कोशिश की और सबूतों के साथ भी छेड़छाड़ की।’

‘अब ये प्रदर्शनकारी ही मेरे बच्चे हैं’

पीड़िता की मां ने मीडिया से कहा, ”मेरी बेटी का सपना समाज की सेवा करना था लेकिन अब ये प्रदर्शनकारी मेरे बच्चे हैं।’ वहीं’ पीड़िता के पिता ने कहा कि लोगों के भारी समर्थन ने उन्हें अपनी बेटी के लिए न्याय की आवाज उठाने की हिम्मत दी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में 14 घंटे की देरी के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित