चाबहार बंदरगाह, बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा की अपील, कनाडा को दो टूक…जानिए विदेश मंत्रालय ने किन मुद्दों पर की प्रेस वार्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
india Bangladesh relation

बांग्लादेश में हिंदूओं के साथ हिंसा को लेकर भारत सरकार सख्त नजर आ रही हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इसकी चर्चा कर निंदा की थी। अब विदेश मंत्रालय ने भी बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ को ब्लॉक/बैन करने के मामले में भी कनाडा सरकार की निंदा की है।

चाबहार बंदरगाह को लेकर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान के संयुक्त सचिव जे.पी. सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 4 और 5 नवंबर को काबुल का दौरा किया। यात्रा के दौरान, उन्होंने कार्यवाहक रक्षा मंत्री सहित अफगान मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से भी मुलाकात की। उन्होंने वहां संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रमुख और कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत द्वारा मानवीय सहायता पर चर्चा की, साथ ही इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे चाबहार बंदरगाह का उपयोग अफगानिस्तान में व्यापारिक समुदाय द्वारा लेन-देन और निर्यात-आयात के लिए किया जा सकता है। अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करना हमारे सहायता कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले कुछ समय में हमने मानवीय सहायता के कई शिपमेंट भेजे हैं। अफगानिस्तान के साथ हमारे लंबे समय से संबंध हैं। ये संबंध हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कनाडा का पाखंड

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमें पता चला है कि कनाडा में एक महत्वपूर्ण प्रवासी आउटलेट के सोशल मीडिया हैंडल, पेज को ब्लॉक/बैन कर दिया गया है। यह इस विशेष हैंडल द्वारा पेनी वोंग के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित करने के ठीक कुछ घंटों बाद हुआ। हमें आश्चर्य हुआ। यह हमें अजीब लगा। ये एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कनाडा के पाखंड को उजागर करता है। विदेश मंत्री ने अपने मीडिया कार्यक्रमों में तीन चीजों के बारे में बात की। पहला, कनाडा द्वारा बिना किसी विशेष सबूत के आरोप लगाना। दूसरा, कनाडा में भारतीय राजनयिकों की अस्वीकार्य निगरानी करना। तीसरा, कनाडा में भारत विरोधी तत्वों को राजनीतिक स्थान दिया जाना। इससे आप निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया टुडे चैनल को कनाडा द्वारा क्यों ब्लॉक किया गया।”

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार

Khabar Hatke: जहां सरकार खुद बेचती है गांजा, दुनिया के लिए मिसाल बना यह छोटा देश

Khabar Hatke: दक्षिण अमेरिका में स्थित उरुग्वे क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज

Women T20 World Cup 2026 में इनामी राशि का बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये

Women T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक

TMC में बड़ा राजनीतिक संकट, 19 बागी सांसदों की सूची आई सामने; अलग गुट को मान्यता देने की मांग तेज

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी

Middle East में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर उठे सवाल

Middle East: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों