,

Kidney Health Camp: गरियाबंद में किडनी मरीजों की खबर का बड़ा असर, पथर्री गांव में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

Kidney Health Camp

Kidney Health Camp: राजिम विधायक रोहित साहू ने लिया संज्ञान, प्रशासन को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Kidney Health Camp: गरियाबंद जिले में किडनी मरीजों की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रोहित साहू ने मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और CMHO को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 13 अप्रैल, सोमवार को पथर्री गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेगी।

Kidney Health Camp: जल स्रोतों की होगी जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी गांव

सुपेबेड़ा के बाद फिंगेश्वर क्षेत्र के पथर्री गांव में भी किडनी रोगियों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गांव में हैंडपंप, कुओं और अन्य पेयजल स्रोतों के पानी की लैब टेस्टिंग की जाएगी ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले को स्वदेश न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है।

read also: Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना