KHANDWA: घने कोहरे में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में टूटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khandwa

Report By: Devendra Jaiswal, Edit by: Priyanshi Soni

KHANDWA: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना नगर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना जनपद कार्यालय के सामने प्रदेशी पूरा मोहल्ले के पास की बताई जा रही है, जहां सुबह के समय दृश्यता बेहद कम थी।

KHANDWA: कोहरे ने छीनी नजर, जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के कारण कार चालक को आगे की स्थिति साफ नजर नहीं आई। इसी दौरान कार की सीधी टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में टूट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

चालक बाल-बाल बचा, एयरबैग बना सुरक्षा कवच

हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। कार में लगे एयरबैग खुलने से बड़ा नुकसान टल गया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे को लेकर अलग-अलग दावे

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कोहरे में सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। वहीं, कुछ का कहना है कि सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर कोहरे में नजर नहीं आया और तेज रफ्तार कार सीधे उससे जा भिड़ी।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल हादसे की असली वजह क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जान का नुकसान नहीं, वाहन क्षतिग्रस्त

राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि ट्रैक्टर और कार दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी के माध्यम से की जाएगी। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और