दिल्लीः विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल मंगलवार को राजेन्द्र नगर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। जिसके चलते अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही पुरी दिल्ली में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करवा देगी, उन्होंने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली में 70 प्रतिशत जगहों पर पानी टेंकरों से सप्लाई होता था, उस दौरान टेंकर माफियांओं ने भी अपने पैर पसार लिए थे लेकिन जब हमने दिल्ली के लोगों से वायदा किया था कि हमारी सरकार आते ही पूरी दिल्ली में घर-घर तक पाइप के द्वारा पानी पहुंचाएगे जो कि अभी तक 80 प्रतिशत घरों तक पाइप लाइन पहुंचा दी गई है।
8.8 घंटे के पावर कट लगते थे
आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी तो 8.8 घंटे के पावर कट लगते थे और बिजली जाती थी मैंने कहा था कि 24 घंटे बिजली कर दूंगाए अब 24 घंटे बिजली आती है। अब मेरा मकसद है कि आपके नल से 24 घंटे साफ पानी आए। 2020 के चुनाव में मैंने लोगों से वादा किया था कि पूरी दिल्ली में 2025 तक 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई कर देंए लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो गई है क्योंकि ढाई साल कोरोना आ गया उसके बाद दो.ढाई साल हमारी टीम फर्जी केस में तितर.बितर हो गई कभी मनीष सिसोदिया जेल में, सत्येंद्र जैन जेल में, कभी मैं जेल में अब उन सभी चीजों से निपट गए हैं।





