KC-135 Refueler Crash: मिडिल ईस्ट में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, अमेरिका का KC-135 रिफ्यूलर विमान क्रैश, ईरान में 6 हजार से अधिक टारगेट नष्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
KC-135 Refueler Crash

KC-135 Refueler Crash: मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष का आज 14वां दिन है। ताजा जानकारी के अनुसार, अमेरिका का KC-135 एयर रिफ्यूलर विमान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन देने का काम करता है, जिससे उनके बार-बार लैंड करने की जरूरत नहीं पड़ती।

KC-135 Refueler Crash: CENTCOM ने क्रैश की पुष्टि की

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने विमान के नुकसान की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई। CENTCOM के अनुसार, एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया जबकि दूसरा सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। फिलहाल, विमान के क्रैश होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। CENTCOM ने कहा कि इस घटना का कारण शत्रुतापूर्ण फायर या मैत्रीपूर्ण फायर नहीं था और जांच जारी है।

KC-135 Refueler Crash: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान के 6 हजार से अधिक टारगेट नष्ट

सेंट्रल कमांड ने बताया कि 12 दिनों में ईरान में 6 हजार से ज्यादा टारगेट और 90 जहाज को ध्वस्त किया गया है। इस ऑपरेशन को अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर शुरू किया गया था। अभियान में अमेरिका ने ईरान की सुरक्षा और कमांड संरचना को पूरी तरह प्रभावित करने के लिए लगातार हमले किए।

KC-135 Refueler Crash: अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल

ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना ने अपने स्टील्थ बॉम्बर और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया। इसमें B-1, B-2, B-52, F-15, F-16, F-18, F-22, F-35 और A-10 शामिल हैं। इसके साथ ही गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स और एयर रिफ्यूलिंग टैंकर भी तैनात किए गए।

KC-135 Refueler Crash: निशाने पर ईरान की रणनीतिक जगहें

अमेरिकी हमलों का लक्ष्य ईरान के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, IRGC हेडक्वार्टर, नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां, माइनलेइंग जहाजों के कारखाने और गोदाम थे। ऑपरेशन के जरिए ईरान की सैन्य क्षमताओं पर गंभीर असर डाला गया है।

read also: Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता