,

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

Katihar Custody Death

संवाददाता: मनोज कुमार

Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के कोलासी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय बाबूलाल मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें मद्य निषेध विभाग ने शराब बिक्री के आरोप में हिरासत में लिया था। हिरासत के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।

Katihar Custody Death परिजनों ने हिरासत में मारपीट का लगाया आरोप

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बाबूलाल की मौत हिरासत में कथित मारपीट के कारण हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, उचित मुआवजा और परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और अपने पीछे पत्नी तथा तीन बेटियों को छोड़ गया है।

Katihar Custody Death चार घंटे सड़क जाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव रखकर कटिहार-गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। अंचलाधिकारी ने मानवाधिकार दिशा-निर्देशों के तहत पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।

Read this: PM Modi on NEET: NDA ‘मंगल मिलन’ बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…