रिपोर्ट : अजीत कुमार ठाकुर
Kataiya Fox Attack सुपौल के कटैया में शनिवार को लोमड़ी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पिपरा थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 7 में लोमड़ी ने 8 वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के निशान बताए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है और ग्रामीण घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरत रहे हैं।
बच्ची समेत पांच लोगों पर किया हमला
Kataiya Fox Attack ग्रामीणों के अनुसार, लोमड़ी ने रिया भारती, करण कुमार, मनोज कुमार, लखन मंडल और कैसे मंडल को काटकर घायल किया। किसी के पैर, किसी के हाथ तो किसी के पेट में काटने के निशान बताए गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा मिशन अस्पताल भेजा गया।
भैंस, बकरी और गाय को भी बनाया निशाना
Kataiya Fox Attack लोमड़ी ने केवल लोगों को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि गांव में कई पशुओं पर भी हमला किया। ग्रामीणों के मुताबिक, भैंस, बकरी और गाय समेत कई पशु लोमड़ी के हमले से प्रभावित हुए हैं। लगातार हमलों के कारण वार्ड संख्या 7 के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से लोमड़ी पकड़ने की मांग की
Kataiya Fox Attack घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय अंचल अधिकारी को दी। ग्रामीणों के अनुसार, सीओ ने सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द लोमड़ी को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि दोबारा किसी व्यक्ति या पशु पर हमला न हो।


