,

Kassel 10 january: कासेल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kassel

Report: dilawar khan

दुर्घटना में विधायक बाला बच्चन की पुत्री का निधन
Kassel मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा बच्चन का शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

परिवार से भेंट कर जताई गहरी संवेदना
Kassel कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को ग्राम कासेल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि बेटी को इस तरह खोना किसी भी परिवार के लिए असहनीय दुख है। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Kassel इस अवसर पर जीतू पटवारी के साथ संजय दत्त, विधायक राजेंद्र मंडलोई, विधायक मोंटू सोलंकी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और बाला बच्चन परिवार को ढांढस बंधाया।

Read this: Indore: महिला से ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी युवक पुलिस के हवाले

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12