Kaithal: कोहरे के चलते सड़कों पर कम हुई आवाजाही, डीसी अपराजिता ने यातायात नियमों के पालन की अपील की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana

Report By: Ravi Jaist , Edit By: Priyanshi Soni

Kaithal: कैथल में घने कोहरे के चलते सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली। धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। इस स्थिति को देखते हुए उपायुक्त अपराजिता ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।

Kaithal: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

डीसी अपराजिता ने कहा कि धुंध के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सड़क से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी बनाए रखें।

नियमों के पालन से ही सुरक्षित जीवन

उपायुक्त ने स्कूलों, कॉलेजों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल खुद की जान को खतरे में डालती है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रभावित करती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

डीसी ने बताया कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, ओवरस्पीड से बचें, जेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही, सड़क पर लगे संकेतकों और धीमी गति के निर्देशों को गंभीरता से लें।

नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने की अपील

उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके नाबालिग बच्चे वाहन न चलाएं। संबंधित विभागों और यातायात पुलिस को नियमों के पालन के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीसी अपराजिता ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी और समाज की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने