,

आदिवासी समाज के साथ जमकर थिरके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

रिपोर्ट : विकास भार्गव गुना

बमोरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोमवार को बमोरी प्रवास के दौरान नया अंदाज़ देखने को मिला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि राजनीति में अपनी सक्रियता के लिए मशहूर सिंधिया इस बार गुना संसदीय क्षेत्र के बमोरी विधानसभा के ग्राम डिगडोली में भील और भिलाला आदिवासी समाज के साथ पारम्परिक आदिवासी नृत्य करते हुए नजर आए।

सिंधिया ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा –
“जो आज भारतवर्ष का नाम है, उस पर ताज मेरा आदिवासी समाज है!” उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को भी सलाम किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित जिला प्रशासन मुख्य रूप से उपस्थित रहा।

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…