,

‘JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा’ PM मोदी ने गुमला में विपक्षियों पर बोला हमला

PM Modi in Gumla Jharkhand

झारखंड के गुमला में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा है लेकिन भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया है।

क्यों आना चाहिए बीजेपी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि झारखंड में घुसपैठ को रोकने के लिए यहां पर भाजपा सरकार चाहिए, झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए, युवा को नौकरी मिली और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यहां पर भाजपा की सरकार चाहिए।

मोदी का आदिवासी वार
गुमला, झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा-NDA ने ही द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति बनाया है लेकिन हमें ये नहीं भूलना है कि कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू के साथ कैसा व्यवहार रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरा दम लगा दिया। आज भी कांग्रेस के लोग द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करने से बाज नहीं आते हैं। कांग्रेस और उनके साथी आदिवासी संतानों को ऊंचाई पर नहीं देख सकते।”

आरक्षण छिनना चाहते हैं विपक्षी
झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “JMM-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही है कांग्रेस जानती है कि आदिवासी,OBC, दलित और बाहुल्य वाले राज्यों में वे इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां पर ये समाज एकजुट हो गया इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार दलित समाज की एकता, ST समाज की एकता, OBC और आदिवासी समाज की एकता को तोड़ना चाहते हैं। ये लोग SC/ST,OBC को मिला आरक्षण को छिनना चाहते हैं।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…