,

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 6 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 6 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में मौसम, राजनीति और अपराध से जुड़ी घटनाओं ने आज सुर्खियां बटोरी हैं। रांची से लेकर बोकारो और कोलेबिरा तक लोगों की नजरें प्रशासन और हालात पर टिकी हैं। पढ़िए झारखंड की आज की 10 प्रमुख खबरें

1. मौसम का मिजाज बदला, पारा 4 डिग्री तक चढ़ेगा

झारखंड में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि रुक-रुककर हल्की बारिश भी जारी रहेगी।
रांची, गिरिडीह और धनबाद में सुबह-शाम उमस महसूस की जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की नमी बनाए रखें।

2. हाई टेंशन तार से मासूम की मौत, सड़क 5 घंटे जाम

देवघर में दर्दनाक हादसे में एक 8 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया जो करीब 5 घंटे तक चला।

3. पटना में INDIA गठबंधन की बैठक, झामुमो 12 सीटों पर दावा करेगा

बिहार की राजधानी पटना में 6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक होगी।

4. बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, कोलेबिरा में भड़का जनाक्रोश

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
बाजार बंद रहे और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।

5. बोकारो की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना लापता

बोकारो जिले की चर्चित युवा मुखिया सपना कुमारी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं।
पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
ग्रामीणों में डर और अफवाहों का माहौल है।

6. झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है।
आदित्य साहू को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

7. अलग-अलग सड़क हादसों में छह की मौत

राज्य के कई जिलों में अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत हुई और कई घायल हैं।
पलामू, हजारीबाग और कोडरमा जौसी जगहों कग घटना, गुस्साए लोगों ने कुछ जगहों पर सड़क जाम कर विरोध जताया।

8. जामशेदपुर में दिव्यांग युवक की आत्महत्या

जमशेदपुर के बारीडीह इलाके में दिव्यांग युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

9. धोखाधड़ी मामले में छह गिरफ्तार, ₹89 लाख बरामद

झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा है।
आरोपियों ने ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर लोगों से पैसे वसूले थे।

10. सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल: एनएच पर हादसे बढ़े

रांची-टाटा और धनबाद-गोमिया रूट पर लगातार बढ़ते हादसों ने चिंता बढ़ा दी है।
लोक निर्माण विभाग ने माना कि कई जगह अनाधिकृत कट और स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से