Jharkhand Election 2024: BJP झारखंड की 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए JDU और LJP को कितनी मिली सीटें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand Election 2024

झारखंड में भाजपा गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा(आर) को दी गई है। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। झारखंड भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा-जदयू-आजसू और लोजपा (आर) साथ मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और जल्द ही उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया जाएगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने दी ये जानकारी
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, “सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी। अभी तक की चर्चा में AJSU 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। JDU 2 सीटों और LJP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।”

कब है झारखंड का चुनाव
पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होनी है। जिसके लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी जबकि 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

वहीं, दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा, जिसके लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। नामांकन वापस लिए जाने की आखिरी तारीख एक नवंबर है। पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा