,

भिलाई में पीलिया का प्रकोप, अब तक 22 मरीजों की पुष्टि, फैक्ट्री से पानी दूषित होने की संभावना

- Advertisement -
Ad imageAd image

छत्तीसगढ़: गर्मी की शुरुआत में पानी जनित रोगों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इसी कड़ी में दुर्ग शहर के गौतम नगर क्षेत्र में लगातार पीलिया के मरीज मिल रहे हैं.स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो अब तक 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं. पीलिया के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौतम नगर क्षेत्र में डेरा डाला है. जिसमें शुरुआती जांच में ये पाया गया कि दूषित जल पीने के कारण पीलिया का संक्रमण लोगों में हुआ है. पीलिया के एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जबकि बाकी लोगों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है. गौतम नगर क्षेत्र में एक परिवार ऐसा भी है जिनके यहां पर तीन बच्चे पीलिया की चपेट में है.

आपको बता दें कि गौतम नगर पहले भी जलजनित बीमारियों से प्रभावित रहा है. पिछली बार इस क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला था. जिसमें कई लोग बीमार हुए थे. अब एक बार फिर दूषित पानी की समस्या के कारण पीलिया फैल रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि जल आपूर्ति की व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं, जिन्हें अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है. स्थानीय निवासियों का भी यही कहना है कि नल के माध्यम से आने वाला पानी अशुद्ध और दूषित है, जिसके सेवन से लोग बीमार हो रहे हैं.फिलहाल जिला अस्पताल में एक मरीज को भर्ती किया गया है, जबकि शेष संक्रमितों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है.

नगर में पानी की पाइपलाइन नाली के बीच से गुजर रही है, जिससे पानी में हानिकारक तत्व मिल रहे हैं।.इसके अलावा, इस क्षेत्र से 200 मीटर की दूरी पर एक फैक्ट्री स्थित है, जिसके कारण जल स्रोत प्रदूषित होने की आशंका है. वार्ड पार्षद विनोद सिंह ने भी इस समस्या को गंभीरता से लिया है और कहा है कि जब तक यह फैक्ट्री हटाई नहीं जाती, तब तक जल प्रदूषण की समस्या बनी रहेगी. उन्होंने जल्द ही फैक्ट्री हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.वहीं कई जगहों पर गंदगी और खुले में बहते गंदे पानी की वजह से जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं.वहीं सीएमएचओ ने भी लोगों से साफ और उबला पानी पीने की अपील की है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. संक्रमित लोगों की जांच के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है. स्वास्थ्य कर्मी लोगों को उबला हुआ पानी पीने और गर्म भोजन करने की सलाह दे रहे हैं ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके. इसके अलावा, घर-घर दवाइयां भी बांटी जा रही हैं, जिससे मरीजों को राहत मिल सके

पंजाब सरकार और किसानों के बीच तनाव: वार्ता विफल होने के बाद पुलिस छापे…यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख