Jamtara के कायस्थपाड़ा मोड़ पर आचार संहिता जांच को लेकर हंगामा, FST और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara

Report by: Ratan Kumar, Edit by: Priyaqnshi Soni

Jamtara: नगर निकाय चुनाव के बीच जामताड़ा के कायस्थपाड़ा मोड़ के समीप सोमवार को आचार संहिता जांच के दौरान हंगामा हो गया। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) बाजार में लगे झंडे-बैनर की जांच कर रही थी और दुकानदारों से लिखित सहमति पत्र की मांग कर रही थी।

Jamtara: जांच के दौरान बढ़ा विवाद

FST द्वारा बाजार क्षेत्र में चुनावी सामग्री की जांच की जा रही थी। टीम का कहना था कि आचार संहिता के तहत बिना अनुमति लगाए गए बैनर और झंडों की जांच अनिवार्य है। इसी दौरान मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

Jamtara: तीखी बहस, बाजार में तनाव

Jamtara

जांच के दौरान टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल गरमा गया।

Jamtara: दंडाधिकारी और पुलिस ने संभाली स्थिति

मौके पर मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आर.के. गुप्ता ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और आचार संहिता के पालन के तहत की जा रही है। करीब आधे घंटे की हलचल के बाद मामला शांत हुआ और टीम ने अपनी जांच प्रक्रिया जारी रखी।

Jamtara: चुनावी माहौल में सख्ती बरकरार

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन चुनावी माहौल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Read also: Hazaribagh: बड़कागांव में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, जांच कर रही पुलिस

- Advertisement -
Ad imageAd image

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद

International Development Cooperation: मुख्यमंत्री साय की ऑस्ट्रेलियाई दूत से मुलाकात

International Development Cooperation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में "बस्तर 2.0" की शुरुआत के साथ अब

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया

IPL 2026 Point table: अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर, जानें अन्य टीमों की स्थिति

IPL 2026 Point table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रोमांच लगातार

Song Controversy: नोरा फतेही को NCW में पेश होने का आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बढ़ा था विवाद

Song Controversy: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, अभिनेत्री और सिंगर नोरा फतेही

Bhopal में बनने जा रहा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

Bhopal: भोपाल प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और आर्थिक रिसर्च

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. नवविवाहिता ने फांसी लगाकर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन आंधी-बारिश का

Aaj ka Panchang: जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और महत्वपूर्ण योग

Aaj ka Panchang: मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 का यह विस्तृत पंचांग दिनभर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क