,

Jamtara: आश्रम आवासीय विद्यालय में DC का छापा, एक्सपायरी राशन और अव्यवस्था देख भड़के उपायुक्त

Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को परखने के लिए मंगलवार शाम उपायुक्त (DC) आलोक कुमार अचानक विद्यालय पहुँचे। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय की बदहाल व्यवस्था और सुरक्षा में भारी चूक देखकर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाही को देखते हुए उन्होंने संचालक एजेंसी और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस (स्पष्टीकरण) जारी करने का निर्देश दिया है।

Jamtara खाने के मेन्यू में हेरफेर और एक्सपायरी राशन पर भड़के DC

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सबसे पहले मेस और स्टोर रूम पहुँचे। वहाँ जाँच में पता चला कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। सबसे गंभीर लापरवाही तब सामने आई जब स्टोर में रखी खाद्य सामग्रियों पर एक्सपायरी डेट ही अंकित नहीं मिली। उपायुक्त ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सख्त लहजे में कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jamtara स्टाफ को हटाया तो बच्चियों ने खोलीं व्यवस्थाओं की पोल

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्चियों की झिझक दूर करने के लिए स्टाफ को प्ले ग्राउंड से दूर कर दिया। एकांत में संवाद होने पर छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और विद्यालय प्रबंधन की कमियां गिनाईं। बच्चियों की बातें सुनने के बाद उपायुक्त ने प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

Jamtara सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर सख्त निर्देश

उपायुक्त के साथ मौजूद आईटीडीए के परियोजना निदेशक जुगनू मिंज ने भी क्लास रूम, लाइब्रेरी और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में बच्चियों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्राओं द्वारा उठाई गई हर समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा और भविष्य में ऐसी खामियां पाए जाने पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Nathdwara: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…