,

Jaipur: मस्जिद के बाहर रेलिंग को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस छोड़ी, 6 जवान घायल

Jaipur

Jaipur: जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार सुबह मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर तनाव फैल गया। विवाद इतना बढ़ा कि उपद्रवियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के सिर फूट गए।

पथराव में पुलिसकर्मी घायल
घटना चौमूं बस स्टैंड के पास तड़के करीब तीन बजे हुई। पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

आंसू गैस छोड़कर भीड़ को हटाया
स्थिति बिगड़ने पर चौमूं सहित आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। उपद्रव कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

गुरुवार शाम बनी थी सहमति
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार शाम को प्रशासन और समुदाय विशेष के लोगों के बीच बातचीत हुई थी। इसमें सड़क किनारे लगे पत्थर हटाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद जब मस्जिद के पास लोहे की रेलिंग लगाई जाने लगी, तभी फिर विवाद शुरू हो गया।

पुलिस वाहनों को भी नुकसान
पथराव के दौरान पुलिस की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुबह जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया।

स्थिति नियंत्रण में, आरोपियों की तलाश
जयपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात काबू में हैं और पथराव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चौमूं कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए सुबह से पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…